शेयर बाजार 2021 को अपडेट करें

 

Budget 2021 पहले इन Hot Stocks पर लगाएं दांव, शॉर्ट टर्म में हो जाएंगे मालामाल, ये हैं Brokerage Firms के टॉप 





वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आम बजट पेश होने में अब एक सप्ताह से भी कम समय रह गया है। इस बीच भारतीय शेयर बाजार में उथल-पुथल मची हुई है। सेंसेक्स ने 50,000 का ऐतिहासिक आंकड़ा छूने के बाद गोता लगाया और 3 दिनों में इसमें 1500 से अधिक अंकों की गिरावट आ चुकी है। आज सेंसेक्स 1.09% यानी 530.6 अंक टूटकर 48,347.59 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 14,750 अंकों के मनोवैज्ञानिक स्तर को छूने के बाद 500 से अधिक गिर चुका है। निफ्टी आज 0.93% यानी 133 अंक गिरकर 14,238.90 अंकों पर बंद हुआ। 

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि स्टॉक एक्सचेंज में यह उतार-चढ़ाव अभी कुछ हफ्तों तक जारी रहेगा। इस बीच देश के नामी ब्रोकरेज फर्म्स जैसे आईआईएसएल वेल्थ ( IIFL Wealth), रेलीगेर ब्रोकिंग (Religare Broking), एक्सिस सिक्योरिटीज (Axis Securities Ltd) और AUM Capital Market ने बजट 2021 (Budget 2021) से पहले निवेशकों को इन स्टॉक्स पर दांव लगाने का सुझाव दिया है जो शॉर्ट टर्म में निवेशकों को मोटा मुनाफा दे सकते हैं।

IIFL Wealth के टॉप पिक्स

ब्रोकरेज फर्म IIFL Wealth के डायरेक्टर संजीव भसीन ने बजट 2021 से पहले डिविस लैब्स (Divis Laboratories Ltd), सन फार्मा (Sun Pharmaceuticals), ICICI Prudential Life Insurance Company, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (HDFC Life Insurance Company), जिंदल स्टील एंड पावर (Jindal Steel and Power), एसीसी सीमेंट (ACC cEMENT) और एचसीएल टेक्नोलॉजीज ( HCL Technologies) के स्टॉक्स पर दांव लगाने का सुझाव दिया है। 

संजीव भसीन ने डिविस लैब्स का टारगेट प्राइस 4500 रुपये, सन फार्मा का टारगेट प्राइस 700 रुपये, ICICI Prudential का टारगेट प्राइस 700 रुपये, जिंदल स्टील का टारगेट प्राइस 375 रुपये, ACC Cement का टारगेट प्राइस 2200 रुपये और HCL Tech का टारगेट प्राइस 1250 रुपये ध्यान में रखकर खरीदारी करने का सुझाव दिया है। साथ ही कहा कि निवेशक अगर इन स्टॉक्स को दिवाली 2021 तक होल्ड करेंगे तो उन्हें डबल डिजिट रिटर्न मिलना तय है।

टिप्पणियाँ